Haridwar NewsHighlight
उत्तराखंड : वंदना कटारिया बनीं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की ब्रांड एंबेसडर


हरिद्वार : भारीतय महिला हाकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया के रोशनाबाद स्थित घर पर खेल मंत्री अरविंद पांडे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने समूचे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है।
उन्होंने वंदना की मां, भाई और स्वजनों को वंदना की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही वंदना को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया। वंदना के गांव में जश्न का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण और राज्य स्तरीय हॉकी खिलाड़ी उनके घर पर मौजूद हैं।
खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि कहा कि सभी को वंदना पर नाज करना चाहिए, जिन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। उनका कहना है कि राज्य सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सरकार की ओर से यथोचित सम्मान दिया जाएगा।