HighlightNainital News
उत्तराखंड : 2 दिन में इतने युवाओं को लगी वैक्सीन, और रफ़्तार पकड़ेगा अभियान


हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में युवाओं के लिए वैक्सीनेशन लगाने का कार्य चल रहा है। पिछले दो दिनों में 2330 युवाओं को वैक्सीन लगाई गयी है। वैक्सीनेशन की प्रभारी डॉ. रश्मि ने बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर पर शेड्यूल के माध्यम से युवाओं का वैक्सीनशन किया जा रहा है, जिससे कि भीड़ कम है।
आज अभी तक 1000 युवाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ उनको स्लॉट नंबर के आधार पर बुलाया जा रहा है साथ ही समय अवधि भी तय की गई है जिससे कि उस समय अवधि के दौरान युवा वैक्सीन सेंटर पर आकर वैक्सीन लगा सकें, सर्वर स्लो होने की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही है, जिन्हें दूर किया जा रहा है।