HighlightUdham Singh Nagar News
उत्तराखंड : गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन खत्म, मायूस लौटे लोग

उधमसिंह नगर के गदरपुर से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन खत्म हो गई जिससे लोग मायूस होकर घर लौटे। इस मामले पर डॉक्टर अंजनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन के इंजेक्शन खत्म हो चुके हैे और उपलब्ध होने के बाद तुरंत वैक्सीनेशन का काम दोबारा शुरू किया जाएगा। डॉक्टर ने जानकारी दी कि गदरपुर क्षेत्र में अब तक अधिकतर लोगों ने वैक्सीन लगवाई है और आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। बताया कि वैक्सीन के 15 अप्रैल की शाम तक पहुंचने की उम्मीद है और 16 अप्रैल से टीकाकरण कार्य दोबारा शुरू कर देंगे।