Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: कोरोना को मात देकर लौटे केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक, जारी किया इतना बजट

released so much budgetदेहरादून : केंद्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। उन्होंने अस्पताल से आते ही सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र हरिद्वार के लिए बजट जारी किया है। उन्होंने ट्वीटकर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आप सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों के स्नेह तथा आशीर्वाद से कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो गया हूं।

कोरोना संक्रमण की स्थितियों के मध्यनजर हरिद्वार क्षेत्रवासियों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए 48.50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट सहित विविध चिकित्सा उपकरणों की खरीद हेतु 1 करोड़ 50 लाख रुपए तत्काल प्रभाव से मैंने अपनी सांसद निधि से स्वीकृत कर दिए हैं। आप सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम कोरोना की जंग जीतने के लिए कृत संकल्पित हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें