रुद्रपुर: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 24.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। तस्कर बिलासपुर से स्मैक खरीदकर ट्रांजिट कैंप में बेचा करते थे। रात के वक्त पुलिस कोविड कर्फ्यू का पालन कराने के लिए गश्त पर थी।
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि इस दौरान सूचना मिली कि चामुंडा मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस का ेदेख दोनों भागने लगे। इस पर पुलिस उनका पीछा कर दबोच लिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तलाशी में पुलिस को उनके पास से करीब 24.50 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
महेंद्र राजपूत उर्फ नन्हे और विकास स्मैक बिलासपुर, अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाए हैं। वह पुढ़िया बनाकर ट्रांजिट कैंप में स्मैक बेचते हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि स्मैक सप्लाई करने वाले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।