Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: दो भाइयों का हुआ झगड़ा, 11 के खिलाफ मुकदमा, ये है पूरा मामला

ऋषिकेश: मामाला प्रापर्टी विवाद में सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट का है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई।

एक पक्ष की ओर से कपिल पराशर निवासी बनखंडी ऋषिकेश ने मेडिकल रिपोर्ट के साथ दी तहरीर में बताया कि उनके भाई संदीप, उसकी पत्नी सविता तथा पुत्र वंश ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मुझे व मेरे मित्र विकास आनंद पर हमला कर दिया। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

जिसके आधार पर पुलिस ने संदीप शर्मा, सावित्री व वंश बनखंडी ऋषिकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सविता शर्मा निवासी बनखंडी ऋषिकेश ने तहरीर में बताया कि उनके देवर कपिल ने अपने कुछ साथियों के मिलकर उन्हें उनके पति संदीप तथा पुत्र मनुष्य के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें