Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : दर्दनाक हादसे में सेना के दो जवानों की मौत, ऐसे हुई दुर्घटना

cabinet minister uttarakhand

 

पिथौरागढ: यहां सड़क हादसे में सेना के जवानों की मौत हो गई। इसमें एक आईटीबीपी में तो दूसरा बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात थे। हादसा पिथौरागढ़ बाजार से भुरमुनी गांव जाते वक्त हुआ। जिस अल्टो कार में दोनों सवार थे। वह खाई में गिर गई। बताया जाता है दोनों इन दिनों अवकाश में घर आये थे। इस हादसे मर तीन युवक घायल भी हो गए।

उनका उपचार किया जा रहा है। गुरुवार देर शाम पिथौरागढ़ बाजार से अपने घर भुरमुनी जा रहे आईटीबीपी में तैनात नीरज सिंह धानिक (32) पुत्र होशियार सिंह धानिक, बंगाल इंजीनियरिंग में तैनात पंकज सिंह खड़ायत (27) पुत्र पुष्कर सिंह खड़ायत, मुकेश बोरा और विपिन खड़ायत की अल्टो कार गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार सवार नीरज सिंह धानिक और पंकज सिंह खड़ायत की मौके पर मौत हो गई। मुकेश बोरा, विपिन खड़ायत और एक अन्य युवक घायल हो गए। दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंकज की शादी सक साल पहले हुई थी ओर दो दिन बाद उसकी शादी की पहली सालगिरह थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें