AIIMS Rishikesh NewsAlmora NewsHighlightPushkar Singh Dhami​

उत्तराखंड: बैंक के गार्ड को ट्रक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

bank guard

अल्मोड़ा: चौखुटिया में भारतीय स्टेट बैंक के गार्ड को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का परिवार देहरादून में रहता है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह भारतीय स्टेट बैंक चौखुटिया के गार्ड महेंद्र सिंह थापा को ट्रक ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वो सुबह की सैर पर निकले थे। ग्राम पंचायत जमणियां के पास सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ।

राजस्व उप निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है स देहरादून में रहने वाले मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है स सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक को मेहलचोरी में पकड़ लिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें