Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए महिला अधिकारियों को प्रशिक्षण

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर देहरादून पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला का शुभारंभ डीजीपी अशोक कुमार ने किया। डीजीपी ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में बलात्कार, छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के मामलों की जांच के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को विधिवत जानकारी होनी चाहिए। तभी महिला अपराधों पर सही ढंग से कार्रवाई की जा सकती है।

डीजीपी ने ये भी कहा कि पोक्सो एक्ट और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनों में हुए बदलाव की जानकारियों को भी अपडेट रखें। समय-समय पर कानूनों में जो बदलाव हुआ है उससे महिला पुलिस अधिकारी पूरी तरह से अपडेट रहें। कार्यशाला में पूरे प्रदेश की पुलिस महिला अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे से 7 सीओ, 2 इंस्पेक्टर और 110 एसआई महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति उत्तराखंड पुलिस संवेदनशील है। महिलाओं से जुड़े अपराधों के कई कानूनों में चेंजेस आये हैं, इनकी जानकारी पब्लिक और हमारे विवेचकों को होनी चाहिए। इसी वजह से ये कार्यशाला आयोजित की गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें