Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : कल थाली बजाएंगे व्यापारी, नेता प्रतिपक्ष के घर पर दिया धरना

 

उत्तराखंड: राज्य में कोरोना के चलते बाजार बंद किए गए हैं। बाजार बंद रहने से व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उनका काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। सरकार से लगातार बाजार खालने की मांग कर रह हैं। इसको लेकर व्यापार मंडल ने अब विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।

व्यापारियों ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आवास पर धरना दिया। इस दौरान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों नेन कम होते कोरोना केसों को देखते हुए बाजार खोलने की मांग की है। उनका कहना है कि कल प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में थाली बजाएंगे।

व्यापारियों का कहना है कि बाजार बंद होने से वो कर्ज में डूब गए हैं। परिवारों की रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष से बात की। उन्होंने कल से कल से व्यापारियों को बाजार खोलने में राहत देने का आश्वासन दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें