Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित


देहरादून : उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित हुए हैं। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मंत्री सतपाल महाराज डालनवाला स्थित अपने आवास में ही आइसोलेट हैं। बुधवार को दोपहर को दिक्कत होने पर उन्होंने कोरोना जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने इसकी पुष्टि की।
सतपाल महाराज बीते दिन हुई कैबिनेट बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे। वो घर में आइसोलेट हैं और उनके घर के बाकी सदस्यों के सैंपल जांच के लिये लिए गए हैं। बता दें कि सतपाल महाराज इससे पहले भी कोरोना संक्रमित हुए थे। सतपाल महाराज दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।