Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : टोल टटोल रहा जेब, रोडवेज के बाद इनका भी बढ़ेगा किराया!

After toll Palaza

देहरादून: राज्य में लच्छीवाला और बहादराबाद में टोल टैक्स लगने के बाद के कारण वाहनों का किराया भी बढ़ाया जा रहा है। जिसका सीधो असार लोगों की जेब पर पड़ रहा है। टोल टैक्स का सबसे ज्यादा असर आम लोगों पर पड़ा है। पहले रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाया गया था। अब सिटी बस संचालक भी किराया बढ़ाने की तैयारी में है। पेट्रोल-डीजल पहले ही आसमान छू रहे हैं। कुलमिलाकर देखा जाए तो महंगाई चरम पर है।

रोडवेज ने टोल टैक्स लगने के बाद किराए में 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी कर दी थी। सिटी बस यूनियन ने भी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव परिवहन विभाग को सौंप दिया है। मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद किराए की नई दरें तय होंगी। सिटी बस संचालकों ने चेतावनी दी थी कि अगर किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई तो बसों का संचालन बंद कर देंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें