Big News : उत्तराखंड : तीरथ की टीम-11 तैयार, सबसे पहले महाराज, अरविंद पांडे ने संस्कृत में ली शपथ - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : तीरथ की टीम-11 तैयार, सबसे पहले महाराज, अरविंद पांडे ने संस्कृत में ली शपथ

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत की नई टीम तैयार हो रही है। एक तरफ अधिकारियों की टीम बन रही है, तो दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले चुके हैं। टीम तीरथ में नौ कैबिनेट और दो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को शामिल किया गया है।

शपथ ग्रहरण समारोह में सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज ने शपथ ली। उनके बाद बंशीधर भगत, हरक सिंह रावत और उनके बाद बिशन सिंह चुफाल ने मंत्री पद की शपथ ली है। उनके बाद यशपाल आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। यशपाल आर्य के बाद अरविंद पण्डेय ने शपथ ली। उन्होंने संस्कृत में शपथ ली, जिस पर लोगों ने उनका तालियां बजाकर अभिवादन किया।

अरविंद पण्डेय के बाद सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके बाद गणेश जोशी ने शपथ ग्रहण की। धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद अब कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी।

Share This Article