Highlight : उत्तराखंड : दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी, अब जाएंगे जेल! - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने की धमकी, अब जाएंगे जेल!

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Breaking uttarakhand news

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी : दहेज के खातिर बहू को प्रताड़ित करने वाले दहेज लोभीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला ने हल्द्वानी कोतवाली में अपने पति सास-ससुर और जेठ जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम निवासी वैला पंत की शादी 20 अप्रैल 2018 को बरहनी बाजपुर निवासी सूरज भट्ट के साथ थी।

परिवार वालो ने शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए और दहेज भी दिया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसको परेशान करने लगे। जिसके बाद अब उसने पुलिस में शिकायत की है। एसपी सिटी ने बताया की महिला की शिकायत पर उसके पति सूरज भट्ट, ससुर कैलाश भट्ट, सास छाया भट्ट सहित जेठ मुकेश भट्ट और जेठानी मेघा पंत के खिलाफ 323, 504, 506, 498 A और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article