Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : ओवर रेटिंग वाले होंगे गिरफ्तार, इनको रोकने के निर्देश

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बन रहा है। सरकार ने अब नियमों को सख्त कर दिया है, जिससे तीर्थ यात्रियों को असुविधा से बचाया जा सके। इसके लिए अब बिना पंजीकरण के आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। एक खास बात यह है कि यात्रियों को ओवर रेट पर सामान बेचने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही जुर्माना भी वूसला जाएगा।

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और संबंधित जिलों के डीएम की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि लगातार ओवर रेटिंग की शिकायत मिल रही है, जिस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। धामों के पड़ावों पर लोगों को महंगे दामों पर खाने की सामग्री मिल रही है। बिस्कुट से लेकर अन्य नूडल्स तक सबकुछ महंगा हो गया है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम व्यवस्था सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। वीकेंड में श्रद्धालुओं के बढ़ने की संभावना है। इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित की जाए।

बिना पंजीकरण वाले यात्रियों को आगे जाने से रोका जाए। साथ ही यात्रियों के रुकने के लिए उचित स्थानों पर टेंट का निर्माण किया जाए। यात्रियों को ऐसी जगहों पर रोका जाए, जहां उनके रुकने के लिए व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि ओवर चार्जिंग से प्रदेश की छवि खराब होती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें