HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: इस शराबी ने अजगर को पकड़ा, कंधे में डाला और करने लगा डांस!

shoulder and started dancing

रुद्रपुर : ऊधमसिंह नगर जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक युवक के गांव में निकले अज़गर को अपने गले में डालकर डांस करता नज़र आ रहा है। बताया जा रहा ही कि उस वक्त वो नशे की हालत में था. नशे में धुत्त होकर एक व्यक्ति मादा अजगर सांप को अपने गले में डाल गानों की थाप पर नाच रहा है.

लोग भी आसपास में खड़े हैं, लेकिन सब वीडियो बनाने में मस्त है लेकिन कोई रोकने वाला नही है लेकिन ये हरकत कितनी खतरनाक साबित हो सकती थी, इसका अंदाजा भी शायद उसे नहीं था. वीडियो गदरपुर के राजपुर फतेहगंज की है, जहां नहाल नदी के किनारे एक मादा अजगर अपने करीब 20 अंडों के साथ रह रही थी.

ग्रामीणों ने देखा तो शराब पिये हुए व्यक्ति ने इस अजगर को पकड़ लिया और स्टंट बाजी करने लगा. कुछ लोगों के कहने पर इस अजगर को आबादी क्षेत्र से दूर छोड़ आये, लेकिन अंडे वही पड़े हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस अजगर और इन अंडों की वजह से क्षेत्र के दहशत में है. वन विभाग को सूचना दी गयी है, लेकिन कोई नहीं आया.

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें