Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : लगेंगे लू के थपेड़े, रेड अलर्ट जारी

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: गर्मी 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का ये अलर्ट डरावना है। स्थिति यह है कि प्रदेश में जहां जंगलों की आग पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है। वहीं, तापमान बढ़ने से ग्लीशियरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने इसीको लेकर चेताया भी है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन प्रदेश में भीषण गर्मी और लू चलने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान जंगल की आग की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेजी से बर्फ पिघलने के कारण हिमस्खलन का खतरा है। 30 अप्रैल के बाद पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

मार्च के बाद अप्रैल भी लगभग सूखा बीतने के चलते समूचा प्रदेश भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। अप्रैल में अब तक तापमान बीते 13 वर्ष का रिकार्ड तोड़ चुका है और आल टाइम रिकार्ड की बराबरी को अग्रसर है। बारिश न होने से वातावरण से नमी गायब है।

ऐसे में जंगल की आग की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। पारे में उछाल के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने 29 अप्रैल तक प्रदेश में भीषण गर्मी और लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान में अत्यधिक वृद्धि हो सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें