HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड: चेकिंग कर रहे सिपाही पर युवक ने चढ़ा दी बाइक, यहां का है मामला

टनकपुर: बीच चैराहे में कोविड कर्फ्यू के दौरान चेंकिग कर रही पुलिस के सिपाही पर एक युवक ने बाइक चढ़ा दी। सिपाही चोटिल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रविवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार करीब एक बजे टनकपुर स्थित चड्ढा चौराहे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान बाजार की ओर से तेज रफ्तार एक बाइक सवार को सिपाही दीपक कार्की ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने सिपाही के ऊपर ही बाइक चढ़ा दी।इसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। बाइक की चपेट में आने से सिपाही दीपक के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई हैं।

आनन-फानन सिपाही को साथी पुलिसकर्मी संयुक्त अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि सिपाही पर बीच चौराहे पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें