HighlightUdham Singh Nagar News

उत्तराखंड : मछली मारने गया था युवक, खुद ही बन गया शिकार

devbhoomi news

ऊधमसिंहनगर : सितारगंज में डोली रेंज में मछली पकड़ने गया एक व्यक्ति संदिग्ध हालातों में अचानक लापता हो गया। घास काटने जंगल गई महिलाओं का कहना है कि उसे मगरमच्‍छ निगल गया है। महिलाओं का कहना है कि जब मगरमच्‍छ ने उस पर हमला किया तो वो जान बचाने के लिए चिल्लाया था। लेकिन जब वो मौके पर पहुंचीं तो देखा पानी में तेज हलचल मची हुई थी। महिलाओं ने दावा किया है कि व्यक्ति को मगरमच्‍छ ने ही निगला है। वहीं सूचना पर व‍नकर्मियों ने मामले जांच शुरू कर दी है। मामले की सूचना पुलिस का भी दे दी गई है।

गुरुवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग के डोली रेंज में तिलियापुर आनंद नगर शक्तिफार्म सितारगंज उधम सिंह नगर के समीप कटना नाला में एक व्‍यक्‍ति मछली मारने गया था। उसी दौरान महिलाएं गिरजावती, राजवंती, मालती, अमरावती घास काटने के लिए कटना डोली रेंज के जंगल में गई थीं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने युवक को मछली मारते हुए देखा था। वो कुछ दूर पहुंची ही थी कि नाले से बचाव-बचाव की आवाज आने लगी। वह भाग कर वापस आए तो देखा पानी में हलचल मची हुई है जो की कुछ देर बाद शांत हो गई।

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने काफी देर तक नाले में मछली मारने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। तीलियापुर की ग्राम प्रधान निमिषा डसीला ने मामले की लिखित सूचना वन क्षेत्राधिकारी डॉली रेंज अनिल जोशी की दी है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि कुछ महिलाओं द्वारा मगरमच्छ द्वारा ग्रामीण को निगलने की सूचना दी है, जिसके बाद वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शक्ति फार्म पुलिस को भी सूचना दे दी गई है

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें