Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : देर रात को गहरी खाई में गिरा बारात का वाहन, दो लोगों की मौत

सड़क दुर्घटना
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के बौन-पंजियाला गांव में देर रात को दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें 2 लोगों की जान चली गई। हादसा बीती देर रात उत्तरकाशी के बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर हुआ। सभी लोग शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

इस हादसे में अरविंद रावत (30) पुत्र ज्ञानेंद्र रावत व राजवीर बिष्ट (31) पुत्र जयवीर बिष्ट, निवासी बौन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजाराम बिष्ट व जितेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना देर रात हुई है रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राज्य में हादसों में लोग बड़ी संख्या में अपनी जान गवा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें