HighlightNainital News

उत्तराखंड: इस ITI का छात्र निकला कोरोना पाॅजिटिव, कक्षाएं 3 दिन के लिए बंद

Breaking uttarakhand news

हल्द्वानी: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक) में पढ़ाई शुरू होते ही कोरोना का साया भी मंडराने लगा। आईटीआई मेंएक छात्र कोरोना संक्रमित निकला। प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि छात्र की तबीयत दो-तीन दिन से खराब चल रही थी। इसके बाद संबंधित ट्रेड की कक्षाएं तीन दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। शिक्षकों को भी आइसोलेट होने के निर्देश दिए गए हैं।

अब इस ट्रेड के छात्रों को कक्षा में आने के लिए अपनी कोविड-19 रिपोर्ट को दिखाना होगा। बाकी संस्थान के हर छात्र और शिक्षक से कहा गया है कि तबीयत खराब होने पर तुरंत जांच कराएं। प्रधानाचार्य ने बताया कि पूरे आईटीआई को बंद नहीं किया गया है, केवल संबधित ट्रेड की कक्षा बंद की गई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें