Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress
उत्तराखंड: नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, आज इतने नए मामले



देहरादून: कोरोना के नए मामले कभी कम हो रहे हैं, तो कभी तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन, इसमें जो सबसे बड़ी चिंता की बात है, वह मौत के मामले हैं। मौत के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की जान चली गई। एक जनवरी से 11 फरवरी तक 225 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में कोरोना का कुल आंकड़ा इस साल अब तक 87787 पहुंच गया है। जबकि 78093 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज अल्मोड़ा में 85, बागेष्वर में 10, चमोली 49, चम्पावत 6, देहरादून 148, हरिद्वार 45, नैनीताल 25, पौड़ी 44, पिथौरागढ़ 31, रुद्रप्रयाग 17, टिहरी 21, ऊधमसिंह नगर 17 और उत्तरकाशी में 12 नए मामले सामने आए हैं।