Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, पहले खाना खाया, फिर गहने और नकदी लेकर फरार

haridar police 3

हरिद्वार: बहादराबाद के दौलतपुर में डकैती का मामले सामने आया है। यहां आधी रात को बदमाश घर में घुस आए और परिवार को हथियारों के दम पर लूट लिया। बदमाश घर से लाखों के गहने और 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक दौलतपुर गांव में मुकेश थर्माकोल की भट्टी चलाता है। सोमवार आधी रात सात बदमाश उसकी भट्टी में जा घुसे और करीब तीन घंटे तक तमंचे के बल पर घर में ही रहे। इसके बाद बदमाश आम के पेड़ पर चढ़कर बगल में संदीप गिरी के घर में घुस गए।

बदमाशों ने पूरे परिवार को एक कमरे में बंधक बना लिया। यहां लाखों के जेवरात और 80 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर विशाखा अशोक, सीआइयू टीम ने दौलतपुर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ित संदीप गिरी ने बताया कि छह बदमाश तमंचा लेकर उसके घर में घुसे थे, जबकि तीन बदमाश छत पर निगरानी कर रहे थे।

पहले उन्होंने खाना बनवा कर खाया और उसके बाद जेवर-नगदी के बारे में पूछा। वही इस दौरान उन्होंने थर्माकोल की भट्टी चलाने वाले मुकेश को भी अपने कब्जे में किए रखा। पुलिस मुकेश से भी पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें