रुड़की : मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ मिला। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने के बाद पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है।
सुचना पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता फकरेड़ी गांव की रहने वाली है जिसकी शादी 24 मई 2021 में मकदूमपुर निवासी युवक के साथ हुई थी।
विवाहिता के परिजनों का आरोप है की ससुराल वाले दहेज़ के लिए परेशान करते थे और मारपीट करते थे। शनिवार की शाम ससुराल वालो ने मार कर विवाहिता को पंखे से लटका दिया और हमें सुचना भी नहीं दी। एक ग्रामीण के द्वारा हमें सुचना दी गई।
जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे तो देखा की पुलिस भी मौजूद थी और विवाहिता का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।