देहरादून: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का गैरसैंण को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण मंडल की घोषणा को समाप्त करने की अटकलों के बीच संभावना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संबंधित लोगों से बातचीत करके ही घोषणा की गई। मंडल की घोषणा त्रिवेंद्र की नहीं बल्कि राज्य सरकार की है। घोषणा खत्म करने की संभावना से जुड़े प्रश्न को उन्होंने काल्पनिक करार दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसा होगा या वैसा होगा, ये अभी काल्पनिक बातें हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गैरसैंण मंडल की घोषणा पर विचार करने की बात दोहरायी है। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि गैरसैंण मंडल की घोषणा का अभी शासनादेश जारी नहीं हुआ है। जो जनभावना होगी उसी के अनुरूप वह निर्णय लेंगे। सियासी हलकों में मुख्यमंत्री के इस बयान को गैरसैंण मंडल की घोषणा को रद करने की संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी यह प्रश्न पूछा। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि गैरसैंण मंडल की घोषणा पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। वह त्रिवेंद्र रावत की घोषणा नहीं है, बल्कि वह भाजपा सरकार की घोषणा है। वह मुख्यमंत्री की घोषणा है। यह घोषणा संबंधित लोगों से बातचीत करने के बाद की गई।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का गैरसैंण को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण मंडल की घोषणा को समाप्त करने की अटकलों के बीच संभावना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि संबंधित लोगों से बातचीत करके ही घोषणा की गई। मंडल की घोषणा त्रिवेंद्र की नहीं बल्कि राज्य सरकार की है। घोषणा खत्म करने की संभावना से जुड़े प्रश्न को उन्होंने काल्पनिक करार दिया।