HighlightNainital News

उत्तराखंड: शादी के लिए नहीं माने घरवाले, दोनों ने लगा ली फांसी

हल्द्वानी : काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। शादी के लिए परिवारों की रजामंदी नहीं मिल पाने पर प्रेमी प्रेमिका ने एक साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पूरा मामला राजस्व क्षेत्र व रेगुलर पुलिस दोनों के बीच में पड़ता है।

काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शिवाड़ गांव हैड़ाखान के रहने वाले राम सिंह पुत्र गणेश सिंह अपने ही गांव के रहने वाली अनीता के साथ प्रेम विवाह करना चाहता था।

लेकिन, इस रिश्ते से उसके परिजन काफी नाराज थे प्रेमी युगल ने अपने परिवार के लोगों को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन उसमें उनको सफलता नहीं मिली दोनों ही परिवार शादी के लिए रजामंद नहीं थे ऐसे में इस प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें