Dehradun NewsHighlight
उत्तराखंड: अचानक आग का गोला बनी कार, इतने लोग थे सवार

देहरादून: हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के माजरी ग्रांट के पास एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी में बैठे तीन लोग समय से गाड़ी से बाहर उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई।
कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह से जल गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। पुलिस के अनुसार गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो कि हरिद्वार की ओर जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि वाहन में गाजियाबाद निवासी दिनेश चौधरी, ग्रेटर नोएडा निवासी प्रवीण के साथ ही एक अन्य व्यक्ति भी वाहन में सवार था जो कि आग लगने से पूर्व वाहन से उतर चुके थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण गाड़ी के एसी में तकनीकी दिक्कत के चलते शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।