देहरादून: नगर निगम में हाउस टैक्स में 20 प्रतिशत की छूट के साथ जमा करने के बाद नगर निगम परिसर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने टैक्स जमा करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया था, जिससे निगम में आने वाले सीनियर सिटीजन को दिक्क्तों का सामना न करना पड़े। लेकिन नगर निगम प्रशासन की ऑनलाइन टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को धरातल पर नहीं उतर पाई। सभी दावे फेल हो गए है। ऑनलाइन टैक्स जमा नहीं होने के कारण सीनियर सिटीजन को निगम परिसर में आकर हाउस टैक्स जमा करने आना पड़ रहा है।
नगर निगम प्रशासन द्वारा हाउस टैक्स जमा करने के लिए 20 प्रतिशत छूट का समय 15 फरवरी तक का समय दिया हुआ है। टैक्स में छूट के चलते निगम प्रशासन द्वारा टैक्स में छूट होने के चलते नगर निगम में प्रतिदिन लोग टैक्स जमा करने आ रहे हैं। जिस कारण नगर निगम में भीड़ भी बढ़ रही है, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी मुश्किल हो रहा है। खासकर बुजुर्गों और दिव्यांगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी।
जिसके चलते नगर निगम द्वारा टैक्स जमा करने में दिक्कतें न आये उसके लिए शहरी विकास निदेशालय के पोर्टल पर हाउस टैक्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू की थी।निदेशालय के पोर्टल nagarsewa.uk.gov.in पर ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा किया जा सकता था और इसका लिंक निगम के पोर्टल nagrnigam.dehradun.com पर भी मौजूद था।लेकिन नगर निगम ने ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने के दावे तो बहुत बड़े किये थे लेकिन निगम की दावे धराशाई हो गए और निगम का लिंक में काम नही होने के कारण बुजुगों को निगम में आकर टैक्स जमा करने आ रहा है। टैक्स जमा करने आये बुजुर्ग विजय सकलानी ने बताया कि एक घंटे से ज़्यादा हो गया है लेकिन इनका टैक्स जमा नही हुआ है। साथ ही जब ऑनलाइन टैक्स जमा करने की कोशिश की तो निगम।
निगम का ऑनलाइन सिस्टम काम नही कर रहा है,जिस कारण आज नगर निगम परिसर में टैक्स जमा करने आना पड़ा है। सुरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि टैक्स जमा करने के लिए करीब 2 घंटे हो गए हैं,लेकिन टैक्स जमा नही हुआ है।जिस कारण हमें बहुत दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है।साथ ही हमने कई बार ऑनलाइन टैक्स जमा करने की कोशिश की है लेकिन हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा नही हो पा रहा है।साथ ही बताया कि जिस तरह से भीड़ हो रही है तो कोरोना का खतरा बहुत अधिक है और अगर किसी को कोरोना हो जाता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।