highlightNainital

उत्तराखंड: होटल कर्मचारी की संदिग्ध मौत, यहां मिली वन दारोगा की लाश

aiims rishikesh

 

हल्द्वानी: भवाली रेंज के वन दारोगा की सेनिटोरियम स्थित सरकारी आवास में लाश मिलने से सनसनी फेल गई। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दरोगा का शरीर अर्धनग्न अवस्था में पलंग से नीचे लटका हुआ था।

मामले की जानकारी तब लगी जब खष्टी बल्लभ जोशी ऑफिस नहीं गए। इस पर दारोगा सूरज और वन कर्मी वीरेंद्र बोरा उनके सरकारी आवास पहुंचे। जहां उनकी लाश देख उनके होश उड़ गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि शव के पास काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दूसरी ओर भीमताल रोड स्थित होटल कर्मचारी प्रतीक जोशी निवासी ओखलकांडा की भी संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या से जोड़कर भी मामले की जांच कर रही है।

Back to top button