AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : ग्रेड-पे मामले में सुबोध उनियाल का बयान, धैर्य रखें पुलिस जवान, सरकार कर रही समाधान

Breaking uttarakhand news

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस जवानों के ग्रेड-पे का मामला बड़ा होता जा रहा है। पुलिस जवानों के परिवार इस मामले में आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं। इधर, सरकार भी हर बार जवानों को धैर्य रखने और उनके हित में बेहतर फैसला लेने का बार-बार आश्वासन दे रही है।

सरकार ने समस्या के समाधान के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। समिति ने बैठक कर मामले पर चर्चा भी की है। सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार इसका मामले को लेकर गंभीर है। उन्होंने डीजीपी से भी ग्रेड-पे मामले में बात की है।

सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार उनके प्रति संवेदनशील है और लगातार बेहतर काम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। साथ ही इस बात भी ख्याल रहे कि पुलिस की छवि को दाग ना लगे। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री पुलिस जवानों के ग्रेड-पे के मामले में गंभीर हैं।

https://youtu.be/bTwcMr_YPEU

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें