Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : आज रात 12 बजे से होने वाली है हड़ताल, आप पर पड़ेगा सीधा असर!

Breaking uttarakhand news

 

देहरादून: अगर उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो, आज रात 12 बजे से उत्तराखंड रोडवेज के करीब डेढ़ हजार कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। नियमित कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन ने सात सूत्री मांगों को लेकर आश्वासन के बावजूद समाधान नहीं करने पर आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार मध्य रात्रि के बाद डेढ़ हजार कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले जांएगे। रोडवेज कर्मचरियों को पिछले चार महीने से वेतन नहीं मिला है। निगम का कहना है कि बजट के अभाव में दिक्कत आ रही है। इस बीच एसीपी का मामला तूल पकड़ने पर मुख्यालय ने बड़ी संख्या में अफसरों और कर्मचारियों को रिकवरी नोटिस भेज दिया है।

इसके अलावा ड्यूटी रेस्ट को लेकर भी कर्मचारियों में आक्रोश है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का कहना है कि उत्तराखंड परिवहन निगम अनुबंधित बसों की संख्या बढ़ाकर आर्थिक नुकसान के ग्राफ को और बढ़ा रहा है। उनका कहना है कि निगम को स्वयं की बसों को रूटों पर भेजना चाहिए। उनका आरोप है कि पहले भी ज्ञापन भेजा गया था, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें