AIIMS Rishikesh NewsHighlight

उत्तराखंड : महंगे दाम और कालाबाजारी करने वालों पर CM सख्त, बोले : होगी कड़ी कार्रवाई

aaj tak

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून में 18 से 44 साल तक की उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन को शुभारंभ करने के बाद हल्द्वानी पहुंचे और यहां भी 18 से 45 साल वालों के टीकाकरण का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कोविड केयर केद्रों को निरीक्षण किया और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

सीएम रावत ने मिनी स्टेडियम जाकर कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। निजी अस्पतालों की मनमानी पर सीएम बेहद सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि महंगे दाम वसूलने और कालाबाजारी करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश दिए गए हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा, उनको बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम ने सुशीला तिवारी अस्पताल जाकर कोविड व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरडीओ द्वारा बनाए जा रहे 500 बेड के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान के उनके साथ सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें