Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: शुरू कर दें तैयारी, जारी हो गई परीक्षा की डेट

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: प्रदेश में गृह परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं से जुड़ी सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। राज्य में गृह परीक्षाएं 14 मार्च से होंगी। सभी 13 जिलों में गृह परीक्षाएं एक ही तिथि पर आयोजित की जाएंगी। ऊधमसिंह नगर जिले में शिक्षा विभाग ने प्री-बोर्ड की डेट दो दिन बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है।

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए 38 हजार 861 छात्र-छात्राएं पंजीकृत
ऊधमसिंह नगर जिले में शिक्षा विभाग ने पूर्व में प्री बोर्ड और गृह परीक्षा की तिथि एक साथ 26 फरवरी घोषित की थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के बाद परीक्षा तिथि बदल दी गई है।

सीईओ आरसी आर्या ने बताया कि जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा छह से नवीं और 11वीं की गृह परीक्षा 26 फरवरी से होनी थीं, लेकिन शिक्षा निदेशालय के नए आदेश के बाद उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में गृह परीक्षाएं एक साथ 14 मार्च होंगी।

निदेशालय की ओर से इस आदेश की प्रति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा भी गृह परीक्षा के साथ ही 26 फरवरी से आयोजित होनी थी। अब प्री बोर्ड परीक्षा की तिथि भी बढ़ाकर 28 फरवरी कर दी है।

उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के लिए 38 हजार 861 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। गृह और प्रीबोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी करने के लिए जिले के सभी बीईओ और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें