AIIMS Rishikesh NewsHighlightNainital News

उत्तराखंड : खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Breaking uttarakhand news

रामनगर: रामनगर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्याल्दे गांव में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों की दुर्घटना में दर्दनाक मौत गई। युवकों की बाइक मोड़ पर पुलिया और खंभे से टकरा गई। जिसके बाद हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मजदूरी करने के बाद बाइक से गांव ढेला से घर लौट रहे थे। बाइक सावल्दे के निकट पुल के पास खंभे से टकरा गई। जोरदार टक्कर में दोनों पुल से 20 फीट नीचे जा गिरे। दोनों सुबह घर से मजदूरी करने के निकले थे और रात में वापस घर लौट रहे थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान सूरज (उम्र 24 साल) पुत्र हीरा प्रसाद और गणेश (उम्र 26 साल) पुत्र तुलसी निवासी ग्राम कुंभगड़ार मालधन के रूप में हुई है। तेज रफ्तार और नशे में वाहन चालना दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में से हैं।

केवल पहाड़ ही नहीं, बल्कि मैदानी क्षेत्रों में भी दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है। राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने से कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग और पुलिस जरूरी कदम उठाने के दावे तो करते हैं, लेकिन अब तक कुछ खास हो नहीं पाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें