HighlightNainital News

उत्तराखंड: 30 ग्राम स्मैक और 6 लाख कैश के साथ तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। रायपुर थाना पुलिस ने 30 ग्राम स्मैक और 6 लाख कैश के साथ 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो उनके पास से 30 ग्राम स्मैक, 6 लाख रुपये कैश बरामद हुए।

पुलिस कार सीज करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की पहचान सुकांत निवासी साकेत कॉलोनी नेहरू कॉलोनी और रूप सिंह निवासी मकान नंबर-एक कालिंदी एनक्लेव नियर बल्लीवाला के रूप में हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें