Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand Congress

उत्तराखंड : भाजपा को झटका, कांग्रेस का बढ़ रहा कुनबा

Indian National Congress

सितारगंज : उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां जीत की तैयारी में जुटी हुई है। भाजपा एक बार फिर से बहुमत से जीत हासिल करने की तैयारी कर रही है तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि जनता भाजपा से परेशान हो गई है और जनता अब कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। वहीं इस बीच मंत्री-विधायकों का दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।

बता दें कि इसको लेकर बड़ी खबर सितारगंज से है जहां कांग्रेस पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं पूर्व विधायक नारायण पाल ने सितारगंज के वार्ड नंबर 1 चिंतिमजरा में भाजपा पार्टी छोड़कर आए लगभग दो दर्जन भर लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वहीं पूर्व विधायक नारायण पाल ने सभी कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। साथी ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने अपील की। ताकि कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हो सके। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक नारायण पाल को सितारगंज विधानसभा से जीत का भरोसा दिलाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें