HighlightUttarakhand Chamoli News

उत्तराखंड : लापता लोगों की खोज जारी, अब तक मिल चुके 67 शव

चमोली: ऋषिगंगा जल प्रलय के बाद से ही आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य जारी है। 14 दिन से मलबे में शवों की ढूंढखोज की जा रही है। तपोवन सुरंग में लगातार पानी का रिसाव होने से मलबा हटाने के काम में दिक्क्तें आ रही है। पानी के रिसाव के लिए दो पंप मशीनें लगाई गई हैं।  अब तक कुल 67 शव मिल चुके हैं।  आपदा में 137 लोग अभी भी लापता हैं।

 चमोली में आपदा के बाद से ही प्रभावित क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य जारी है। आज 15वें दिन भी मलबे में दबे और लापता लोगों की ढूंढखोज की जा रही है। शनिवार को आपदाग्रस्त क्षेत्र से पांच शव बरामद  किए गए थे। अब तक कुल 67 शव मिल चुके हैं।  वहीं, आपदा में 137 लोग अभी भी लापता हैं। तपोवन सुरंग में लगातार पानी का रिसाव होने से मलबा हटाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। पानी के रिसाव के लिए दो पंप मशीनें लगाई गई हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें