Big NewsDehradun News

उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर, 3 IAS के दायित्वों में फेरबदल

 

देहरादून : एक बार फिर से उत्तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। जी हां बता दें कि आज सोमवार को तीन आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है। उत्तराखंड शासन में 3 आईएएस अधिकारियों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को फिर से विद्यालय महा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईएएस नितिन भदोरिया को अल्मोड़ा जिला अधिकारी पद से हटाए जाने का आदेश भी वापस हुआ है। इस आदेश के बाद अब नितिन भदौरिया अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी बने रहेंगे। इसी के साथ अल्मोड़ा जिले के अधिकारी बनाए गए सुरेंद्र नारायण पांडेय को प्रभारी सचिव ऊर्जा का जिम्मा सौंपा गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें