Big NewsDehradun News

ब्रेकिंग : उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया कोरोना टेस्टिंग का दायरा, ये आदेश जारी

देहरादून : कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड शासन ने अब समस्त जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अपने जनपद अंतर्गत समस्त सामु​दायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रैपिड एंटीजन टेस्ट अनिवार्य कर दिये हैं। इससे टेस्टिंग में तेजी आएगी और साफ हो पाएगा कौन संक्रमित है और कौन नहीं। संक्रमितोध का इलाथ शुरु किया जाएगा और चेन को तोडा़ जा सकेगा।

आदेश में स्वास्थ्य सचिव पंकज पांडे ने कहा है कि वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में कोविड 19 संक्रमण निरंतर फैल रहा है। इस स्थिति में आवश्यक है कि रोगियों के लिए हर जनपद में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाये।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें