Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड : किच्छा के आबादी क्षेत्र में घुसा सांभर, लोगों का लगा हुजूम

उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन)। नगर पालिका आबादी क्षेत्र के वार्ड नम्बर 19 सिरौली में सांभर के आ जाने से आसपास के लोगो का हुजूम जमा हो गया। सांभर को लोगों ने स्कूल के परिसर में रोक कर रखा। इस दौरान सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने रैस्क्यू कर सांभर को अपने साथ ले गये। वन विभाग अधिकारियों का कहना था कि सांभर अपने दल से भटकर आबादी क्षेत्र में आ गया। वही लोंगो का कहना है कि आजकल जंगली जानवरों का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में आ जाने की घटनाऐं आम हो गयी हैं। परन्तु खूंखार जानवरो के खतरे से अक्सर डर बना रहता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें