Big NewsHighlight

उत्तराखंड : यहां खुलेगा सैनिक स्कूल, CM ने PM मोदी और रक्षा मंत्री का जताया आभार

देहरादून: उत्तराखंड में एक और सैनिक स्कूल को केंद्र सरकार ने अनुमति दे दी है। यह सैनिक स्कूल राजधानी देहरादून में खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाऊवाला देहरादून में सैनिक स्कूल की स्वीकृति के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “सैन्यधाम उत्तराखण्ड“ का राष्ट्र की सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान रहा है। यहां का युवा, देश की सैन्यशक्ति में शामिल होने के लिए सदैव तत्पर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें