उत्तराखंड : आपदा में लापता हो गया रुड़की का युवक, परिजनों को लौटने की उम्मीद

रुड़की : बीती 7 फरवरी को चलोमी जिले के तपोवन क्षेत्र में हुए जलप्रलय के बाद कई लोग लापता हैं। जिसको लेकर रेस्क्यू जारी है। इस आपदा में कई लोग अपनी जिंदगी गवा चुके हैं और कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी लताश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, इस आपदा में रुड़की का एक युवक भी लापता है। परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है।
युवक पिछले एक साल से निर्माणाधीन बांध में टनल के अंदर जेसीबी चलाने का कार्य करता था। परिजनों का कहना है कि युवक से 6 फरवरी को बात हुई थी और 7 फरवरी को सन्डे होने के कारण छुट्टी थी, लेकिन कुछ समय के लिए वो टनल में जेसीबी को साइड करने के लिए गया था। तभी ये सैलाब आ गया और तब से ही वो लापता है।
रुड़की के सोहलपुर गांव का युवक अंजेश जो पिछले एक साल निर्माणाधीन बांध में टनल के अंदर जेसीबी चालक था। इस हादसे का शिकार हुआ है और तभी से लापता है। युवक के लापता होने के बाद से ही परिजन परेशान हैं।
परिजनों ने बताया 14 मार्च को अंजेश कि बड़े भाई की शादी होनी है। घर में खुशियों का माहौल चल रहा था। लेकिन, घटना के बाद से ही मातम का माहौल छाया हुआ है। जलप्रलय के बाद लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगो को सुरक्षित तलाश भी किया जा चुका है। फ़िलहाल अंजेश के परिजन लापता अंजेश के लिए भगवान से सकुशल मिलने की प्राथना कर रहे हैं।