AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : पुलिस की गिरफ्त में लुटेरा बाबा, महिला से ऐसे लूटे थे 9 लाख के गहने

Breaking uttarakhand news

ऋषिकेश: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे बाबा को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं को समोहित करके उनके गहने लूट लेता था। कुछ दिनों पहले इसी बाबा ने महिला को सम्मोहित कर 9 लाख रुपये गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस को मामले की जानकारी मिली, तो पुलिस ने बाबा की गिरफ्तारी के लिए एसओजी देहात और ऋषिकेश कोतवाली की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने बाबा को 9 लाख रुपए के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है।

गढ़वाल ज्वैलर्स के ओनर हितेंद्र सिंह पंवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पत्नी मानसिक समस्या से जूझ रही है, इसी का फायदा उठाकर एक बाबा ने आध्यात्मिक रूप से उपचार करने के बहाने अपने निवास स्थान पर बुलाया। बताया कि बाबा ने दिसंबर 2019 से अब तक एक रुद्राक्ष की माला, सोने का ब्रेसलेट, रुद्राक्ष का ब्रेसलेट, सोने की माला, सोने की 04 अंगूठी, तुलसी की माला तथा कुछ रुपए नगद भी लिए गए हैं। पुलिस ने मामले को लेकर बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी के निवास स्थान नेचर विला, नंबर 21 पर दबिश दी गई। जहां से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी से सोने चांदी का सामान भी बरामद किया गया है। कोतवाल ने आरोपी की पहचान योगी प्रियव्रत अनिमेश उर्फ महेंद्र रोड उर्फ रोबिन खलीफा पुत्र सुल्तान सिंह निवासी आजाद नगर, थाना मॉडल टाउन पानीपत हरियाणा के रूप में कराई।

कोतवाल ने बताया कि आरोपी पर हरियाणा में भी तीन मुकदमें पंजीकृत हैं। जानकारी मिली है कि गिरफ्तार बाबा के बड़े-बड़े नेताओं से और नौकरशाहों से संबंध है। गिरफ्तार बाबा की फेसबुक पर कई फोटो हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाबा की बड़ी पैठ है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें