Haridwar NewsHighlight

उत्तराखंड : भारत की जीत के हीरो बने ऋषभ पंत, घर में मना जश्न

Breaking uttarakhand news

 

रुड़की: भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में भारत ने एक बहुत ही शानदार पारी खेली है और ऑस्ट्रेलिया को हार की धूल चटा दी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गाबा स्टेडियम में 32 साल बाद हारी है। मैच में मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी और वर्तमान में रुड़की में निवासरत विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 89 रनों नाबाद पारी खेली।

वहीं, इस जीत का सेहरा रुड़की के रहने वाले ऋषभ पंत के सर पर बंधा। उनकी मां दिनों क्वारंटीन हैं। इसके चलते वो मीडिया के सामने नहीं आ पाई। लंबे समय से फ्लॉप चल रहे पंत ने आज विदेशी धरती जमकर बल्लेबाजी की, जिससे उसके आवास ढंढेरा अशोक नगर में क्षेत्रीय लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

लोगों का कहना है कि ऋषभ पंत ने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। आने वाले समय वो एक और बेहतरीन क्रिकेट खेलंेगे। पड़ोसियों ने अपनी खुशी का इजहार किया और पटाखे छोड़ने की भी बात कही। कॉलोनी वालों का कहना है, उनके लिए बहुत ही खुशी का पल है कि उनके बीच पला बड़ा हुआ बच्चा आज अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें