Big NewsBjp UttarakhandHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : गर्मी से मिलेगी राहत, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

cabinet minister uttarakhand

देहरादून: मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम में बदलाव आते ही तापमान में भी गिरावट आ गई। लगातार तीसरे दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश को सिलसिला जारी है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मार्च और अप्रैल में बारिश की बेरुखी के बाद मई की शुरुआत राहत के साथ हुई है। महीने के पहले दिन पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर मुख्यतरू बादल छाये रहे। शाम को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी के साथ ही टिहरी और देहरादून में भी कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बौछार पड़ीं।

कुमाऊं में भी बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज के बीच पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। खासकर मैदानी इलाकों में पारा एक से दो डिग्री सेल्सियस कमी आई है। जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मैदानों में तेज हवाएं चलने की आशंका है। जबकि, मंगलवार को पर्वतीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें