Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: इस बार टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, फुल हुई एडवांस बुकिंग

cabinet minister uttarakhand
देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर इस बार लोगों के भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दिन ही यह बात साफ भी हो गई है कि इस बार श्रद्धालुओं के आने के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। ऐसी ही स्थिति केदारनाथ धाम में भी नजर आ रही है। हेली सेवा के लिए मारामारी चल रही है।

ऑनलाइन टिकटों की एडवांस बुकिंग फुल हो चुकी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हेली सेवा के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब डीजीसीए की अनुमति का इंतजार है। केदारनाथ धाम के लिए तीन स्थानों से हेली सेवा का संचालन किया जाता है।

जबकि सहस्त्रधारा हेलीपैड से चार्टर्ड हेलिकाप्टर से भी केदारनाथ व बदरीनाथ धाम जा सकते हैं। केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को रुदप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा की सुविधा मिलेगी। तीन स्थानों से केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है।

गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन, पिनाक्ल एयर और सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट व हिमालयन हेली व केट्रल एविएशन के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जाता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें