HighlightNainital News

उत्तराखंड : बारिश आई, आफत लाई, आधे शहर की पेयजल व्यवस्था चरमराई

haldwani water problem

हल्द्वानी : देर रात पहाड़ों पर जमकर हुई बरसात के चलते गौला नदी में भारी मात्रा में पानी के साथ सिल्ट आने से हल्द्वानी के आधे शहर की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में जल संस्थान टैंकरों के माध्यम से पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा है। साथ ही जल संस्थान नदी के पानी के साथ आए सिल्ट के खत्म होने का इंतजार कर रहा है, जिससे कि शहर की पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त की जा सके।

अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर हुई भारी बरसात के चलते गौला नदी में पहाड़ों से गंदा पानी, मिट्टी के अलावा अन्य मैट्रियल भारी मात्रा में नदी में आ गया है, जिसके चलते फिल्टर प्लांट के लिए नदी से पानी नहीं लिया जा रहा है जिससे शहर के कुछ इलाकों में पेयजल जलपाई प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है और नदी का पानी साफ होते ही फिल्टर प्लांट से सप्लाई शुरू हो जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें