AIIMS Rishikesh NewsDehradun NewsHighlight

उत्तराखंड: मंदिरों में लगी कतारें, जलाभिषेक के लिए उमड़े शिव भक्त

Breaking uttarakhand news
देहरादूनः चंद्र तिथि के अनुसार रविवार से श्रावण मास की शुरुआत हो गई है। आज श्रावण मास का पहला सोमवार है। वहीं, सूर्य संक्रांति से श्रावण मास की शुरुआत मानने वालों के लिए यह सावन का दूसरा सोमवार है। सोमवार को राज्य के शिवालयों में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे। देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में तड़के से ही भक्तों की लंबी लाइन लग गई। अन्य शिवालयों में भी भक्त भगवान की पूजा के लिए पहुंच रहे हैं।

हरिद्वार में भगवान शिव के ससुराल दक्ष मंदिर में भी भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं ऋषिकेश के नीलकंठ मंदिर में भी श्रद्धालु भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। बारिश और कोरोना संक्रमण के बीच भक्तों की आस्था भारी पड़ रही है।

श्रद्धालुओं को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा इंतजाम और अधिक पुख्ता किए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं से भी नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। मंदिर में बिना मास्क व सैनिटाइजर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें