Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड: प्रिंसिपल को स्कूल बस ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

cabinet minister uttarakhand

 

हल्द्वानी: हल्द्वानी में बस ने स्कूटी सवार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोतवाली से कुछ दूरी पर हुई। नगर निगम के पास एक स्कूल बस ने रिटायर्ड प्रिंसिपल की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंसिपल की स्कूटी बस के अगले पहिए के नीचे आ गई।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस और चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट निवासी 70 वर्षीय जगत सिंह मर्ताैलिया हल्द्वानी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली बमौरी में अपने परिवार रहते थे।

स्कूटी से बाजार जा रहे थे, इसी दौरान नगर निगम के पास एक अनियंत्रित स्कूल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें