AIIMS Rishikesh NewsAlmora NewsHighlight

उत्तराखंड : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Breaking uttarakhand news

अल्मोड़ा: गर्भवती महिला के फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर गर्भवती महिला ने किन परिस्थियों में फांसी लगाई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार लमगड़ा के मालता जलना निवासी गायत्री देवी (28) पत्नी केशव राम ने बीते अपने कमरे में दोपट्टे से फांसी लगा दी। परजिनों को जैसे ही पता चला वह उसको अल्मोड़ा लाये। यहां जिला अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के परिजनों ने सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह मामला शुक्रवार देर शाम का बताया जा रहा है, लेकिन मामले की जानकारी आज लग पाई। महिला की अस्पताल में मौत के बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें